S Jaishankar in Chennai:  भारत अपनी रक्षा की खातिर जो भी जरूरी समझेगा करेगा

0
164
S Jaishankar in Chennai
S Jaishankar in Chennai:  भारत अपनी रक्षा की खातिर जो भी जरूरी समझेगा, वह करेगा

S Jaishankar Today In Chennai, (आज समाज), चेन्नई: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, भारत आतंकवाद से अपनी रक्षा कैसे करनी है, यह हम खुद तय करेंगे। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित आईआईटी मद्रास टेक्नो-एंटरटेनमेंट फेस्ट शास्त्रा 2026 के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा, भारत आतंकवाद से खुद की रक्षा करने के अधिकार का इस्तेमाल करेगा। कोई यह तय नहीं कर सकता कि नई दिल्ली अपनी रक्षा कैसे करेगा।

हम अच्छे पड़ोसी की मदद करते हैं

जयशंकर ने कार्यक्रम में वर्तमान में बांग्लादेश में जारी अराजकता (Anarchy) और अस्थिरता (instability) के अलावा भारत की विदेश नीति (foreign policy) पर भी बात की। विदेश मंत्री ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (Vasudhaiva Kutumbakam) के बारे में भी बात की, जिसका मतलब है ‘पूरी दुनिया एक परिवार है। उन्होंने पड़ोसी नीति के सवाल पर कहा, हमारे लिए जो भी पड़ोसी देश अच्छा होता है, हम उनकी मदद करते हैं और वहां हम निवेश भी करते हैं। पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं और दुर्भाग्य से हमारे कुछ पड़ोसी बुरे हैं।

पड़ोसी बुरे हों तो पश्चिम की तरफ देखिए

अगर पड़ोसी बुरे हों तो पश्चिम की तरफ देखिए। जयशंकर ने कहा, यदि कोई देश जानबूझकर यह तय करता है कि वे आतंकवाद जारी रखेगा तो हमें भी अपने नागरिकों को आतंकवाद से बचाने का हक है और हम उस अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हम यह कैसे करेंगे, यह हमारे ऊपर निभर करता है। हमें कोई यह नहीं बता सकता कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अपनी रक्षा के लिए हमें जो सही लगेगा हम करेंगे।

भारत विकास करेगा तो पड़ोसी देश भी आगे बढ़ेंगे

जयशंकर ने कहा, भारत के ज्यादातर पड़ोसियों ने यह बात समझ ली है कि भारत विकास करेगा तो पड़ोसी देश भी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के जनाजे में बतौर भारतीय प्रतिनिधि शामिल हुए और वहां उन्हें कई तरह के पड़ोसी मिले। विदेश मंत्री ने कहा, यदि आपके पड़ोसी अच्छे हैं तो उनके प्रति आपका व्यवहार भी दयालु होता है। ऐसे में आपका प्रयास पड़ोसियों की मदद करने का होता है। कोरोना के समय में भी हमारे पड़ोसियों को सबसे पहले वैक्सीन की मदद हमने ही की थी। श्रीलंका भी जब आर्थिक संकट से घिरा तो भारत ने ही उसकी मदद की और उसे चार अरब डॉलर की आर्थिक मदद दी।

भारत की तरक्की आज एक बढ़ती हुई लहर

जयशंकर ने आगे कहा, हमारे ज्यादातर पड़ोसियों को यह एहसास है कि भारत की तरक्की आज एक बढ़ती हुई लहर है। अगर भारत तरक्की करेगा, तो हमारे सभी पड़ोसी हमारे साथ तरक्की करेंगे। उन्होंने कहा, यही बात मैं बांग्लादेश के लिए कहना चाहता हूं। वे अभी अपने चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। हम उन्हें उस चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हैं, और हमें उम्मीद है कि जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तो इस क्षेत्र में पड़ोस की भावना बढ़ेगी। साल 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को छात्र आंदोलन के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। उसके बाद से बांग्लादेश में अंतरिम सरकार में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, अराजकता का माहौल है। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें : S Jaishankar ने भारत-यूरोपीय संघ के बीच मजबूत संबंधों के लिए किया ईयू सांसदों के समर्थन का स्वागत

  • TAGS
  • [post_tags]