Punjab Breaking: रेड के बाद कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

0
411
Punjab Breaking
Punjab Breaking: रेड के बाद कैबिनेट मंत्री और 'आप' नेता संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

Punjab Breaking, (आज समाज), चंडीगढ़: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मान के अलावा ‘आप’ के कई अन्य नेताओं ने कहा है कि केंद्र ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है।

एक माह में ईडी की यह दूसरी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह से ईडी की टीम छापेमारी कर रही थीं। 20 गाड़ियों में टीम उनके घर पर पहुंची थी। अरोड़ा पर एक माह में ईडी की यह दूसरी कार्रवाई है। लुधियाना स्थित उनके ठिकानों पर भी इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी दबिश दे चुकी है। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, एक साल में यह तीसरी बार है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ईडी अरोड़ा के घर पहुंची और एक महीने में ईडी के अरोड़ा के घर छापेमारी का यह दूसरा मौका है।

ईडी को अरोड़ा के पास से कुछ नहीं मिला

मुख्यमंत्री ने कहा, हाालंकि इस बार भी ईडी को अरोड़ा के पास से कुछ नहीं मिला है। सीएम मान ने कहा, मैं मोदी जी से कहना चाहूंगा कि पंजाब गुरुओं की धरती है और कई प्रदेश को झुकाने में सफल होने से रह गए हैं। उन्होंने कहा, पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा।

पंजाब के भाईचारे को कभी नहीं तोड़ पाएगी भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा पंजाब के भाईचारे को कभी नहीं तोड़ पाएगी। उन्होंने कहा, राज्य के साथ किए जा रही बेइंसाफी का यहां के लोग कड़ा जवाब देंगे। सीएम ने बीजेपी की कार्यप्रणाली पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी जिस राज्य में चुनाव करीब आते हैं तब बीजेपी वहां मानहानि के नोटिस, बम विस्फोट व ईडी की छापेमारी जैसे हथकंडे अपनाती है।

ये भी पढ़ें : Punjab Blasts: अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों की एनआईए ने शुरू की जांच

  • TAGS
  • [post_tags]