Mohan Bhagwat: स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म मानने से मुमकिन

0
267
Mohan Bhagwat
Mohan Bhagwat: स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म मानने से मुमकिन

Mohan Bhagwat, (आज समाज), मुंबई: पश्चिम एशिया में 21 दिन से जारी भयावह संघर्ष के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि एक-दूसरे के बीच स्थायी शांति केवल अनुशासन, एकता और धर्म स्वीकारने से हो सकती है। बंदूकों अथवा मिसाइलों के बल शांति बहाली नामुमकिन है। संघ प्रमुख शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

हमेशा सद्भाव में विश्वास रखता भारत 

भागवत ने कहा कि दुनिया में संघर्षों के असली कारण स्वार्थी हित और वर्चस्व की चाहत है, लेकिन स्थायी शांति सिर्फ एकता, अनुशासन व धर्म मानने से ही प्राप्त की जा सकती है। भागवत ने कहा, लगभग 2,000 साल से दुनिया ने युद्धों अथवा संघर्षों के समधान के लिए कई तरह के प्रयोग किए हैं, पर उन्हें इसमें कामयाबी बहुत कम मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा सद्भाव में विश्वास रखता है, क्योंकि भारत का स्वभाव ही ऐसा है। यही वजह है कि ईरान और इजरायल जंग को खत्म करने में पूरी दुनिया से आवाज उठ रही है कि भारत ही इसमें मदद कर सकता है।

मानवता के नियम पर चलते हैं भारतीय

संघ चीफ ने कहा कि भारत के लोग हमेशा मानवता के नियम पर चलते हैं, जबकि बाकी दुनिया में लोग जंगल का कानून मानते हैं। उन्होंने कहा, विश्व के कई देशों में व्याप्त मौजूदा अस्थिरता को धर्म की नींव देकर उसमें संतुलन की बहाली करना हमारा ही काम है।

धर्म परिवर्तन, असहिष्णुता और ऊंच-नीच की भावनाएं मौजूद

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि वर्तमान में भी जबरन धर्म परिवर्तन, धार्मिक असहिष्णुता और ऊंच-नीच की भावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा, धर्म न केवल शास्त्रों तक सीमित रहना चाहिए, बल्कि यह लोगों के व्यवहार में भी झलकना चाहिए। भारत का प्राचीन ज्ञान हमें सिखाता है कि सब लोग आपस में जुड़े हुए हैं और एक हैं। भागवत ने कहा, नैतिक मूल्यों और अनुशासन की पालना के लिए निरंतर अभ्यास जरूरी है और इसमें अक्सर निजी परेशानियां भी आती हैं।

ये भी पढ़ें : RSS Defamation Case: पेशी के लिए महाराष्ट्र के भिवंडी कोर्ट राहुल गांधी

  • TAGS
  • [post_tags]