Bengal Massive Fire, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल २ि पूर्वी मिदनापुर जिÞले के औद्योगिक शहर स्थित हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 35 लोग घायल हो गए हैं। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एचपीएल) रिफाइनरी की नेफ्था पाइपलाइन में अलसुबह लगभग चार बजे से पांच बजे के बीच यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि वहां मौजूद कई कर्मचारी झुलस गए।
झुलसे लोगों में कुछ की हालत गंभीर
रिपोर्ट्स के अनुसार दो दमकल गाड़ियों के पहुंचते ही आग बुझाने का काम तुरंत शुरू हो गया और धीरे-धीरे और भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने शुरुआती रिपोर्टों में बताया है कि आग लगने से 35 लोग झुलस गए हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
रेलवे लाइन पर रोकनी पड़ीं ट्रेन सेवाएं
हालाँकि, अभी यह साफ नहीं है कि आग कैसे लगी। शुरुआती अनुमान हैं कि नेफ्था पाइपलाइन में शायद कोई लीकेज हो गया होगा, जिससे आग लगी हो सकती है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास काम कर रहे कई कर्मचारी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। जहां आग लगी, वह जगह हल्दिया को पांसकुरा से जोड़ने वाली रेलवे लाइन के पास थी, इसलिए उस लाइन पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया
सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया और बाद में राज्य अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बचाए गए घायलों को पहले पास के हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया। कुछ की हालत गंभीर होने पर बाद में उन्हें तमलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया।
बहुत तेजी से आग पकड़ने वाला हाइड्रोकार्बन है नेफ्था
एचपीएल के अधिकारियों द्वारा जारी शुरूआती बयान के अनुसार, घटना प्लांट के आस-पास मौजूद नेफ्था चोरी के एक अनधिकृत पॉइंट के पास हुई हो सकती है। बयान में कहा गया, नेफ्था बहुत तेजी से आग पकड़ने वाला हाइड्रोकार्बन है। इसमें सुरक्षा का गंभीर जोखिम होता है, इसलिए कंपनी ने स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों तक बिना इजाजत पहुंचने या उन्हें संभालने के खतरे के बारे में लगातार आगाह किया है। एचपीएल के बयान में यह भी बताया गया है कि संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर घटना की असल वजह की जांच की जा रही है। इसमें आगे कहा गया, जांच पूरी होने तक इस बारे में और कुछ कहना या किसी को जिÞम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी।
ये भी पढ़ें : Israel Attack on Gaza : इजरायल की गाजा पर सैन्य कार्रवाई, आठ की मौत


