Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

0
1389

पीएम मोदी ने अपने आवास पर गायों को खिलाया चारा
Makar Sankranti, (आज समाज), नई दिल्ली/लखनऊ: देशभर में आज भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। संक्रांति को लेकर गंगा, यमुना और नर्मदा जैसी प्रमुख नदियों के तटों पर लाखों लोग सुबह से डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज माघ मेले में आज संगम में दोपहर 12 बजे तक 54 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। पंजाब के अमृतसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री दरबार साहिब में पवित्र स्नान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल का तिल के तेल से अभिषेक हुआ। भस्म आरती में भी तिल चढ़ाया गया और तिल के लड्डुओं का भोग लगा।

यूपी के सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने मकर संक्रांति पर गुरुवार तड़के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी ने सुबह 3:40 बजे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। नाथ परंपरा के अनुसार, उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गले में लटकी सीटी बजाई और दंडवत होकर प्रणाम किया।

अवनियापुरम में जल्लीकट्टू का आयोजन हुआ

जल्लीकट्टू एक ऐसा खेल है, जिसमें भीड़ के बीच सांड छोड़ दिया जाते हैं। इस खेल में हिस्सा लेने वाले लोग सांड का कूबड़ पकड़कर उसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। कई सांड का कूबड़ ज्यादा से ज्यादा देर तक पकड़े रखने वाला ही विजेता होता है।

पतंगबाजी से 17 लोगों की हुई मौत

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान लगातार हादसे भी सामने आ रहे हैं। बीते दो दिनों में गुजरात में में 9 और राजस्थान में 6, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: ईडी के काम में दखल न डालें ममता सरकार: सुप्रीम कोर्ट

  • TAGS
  • [post_tags]