Important Historical Events of 25 June :आज समाज नेटवर्क(1900 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय) Lord Louis Mountbatten ब्रिटिश भारत के अंतिम वायसराय थे। उनका पूरा नाम लुई माउंटबेटन था। उन्हें 1947 में भारत भेजा गया था ताकि सत्ता का हस्तांतरण सुचारु रूप से किया जा सके। उनके कार्यकाल में भारत का विभाजन हुआ और 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्रता के बाद वे कुछ समय तक भारत के पहले गवर्नर-जनरल भी रहे। भारतीय इतिहास में उनका नाम भारत की स्वतंत्रता और विभाजन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के कारण याद किया जाता है।
25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
- 1998 – सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
- 1999 – संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
- 2002 – अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
- 2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
- 2004 – रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
- 2005 – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
- 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।
25 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1900 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय
- 1903 – चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
- 1908 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
- 1931 – विश्वनाथ प्रताप सिंह – भारत के आठवें प्रधानमंत्री।
- 1924 – मदन मोहन – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
- 1935 – उदय चंद – सेवानिवृत्त भारतीय पहलवान और कुश्ती कोच हैं।
- 1957 – गोपाल प्रसाद दुबे – सरायकेला छऊ नृत्य के अग्रणी नर्तक हैं।
- 1966 – एम. वी. वी. सत्यनारायण – विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से भारत की संसद में सांसद हैं।
- 1975 – मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
- 1986 – सुधा सिंह – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीटों में से एक हैं।
- 1961 – सतीश शाह – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
25 जून को हुए निधन
- 2019 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 2009 – शिव चरण माथुर – राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।
- 1950 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।


