Important Historical Events of 03 July : जानिए 03 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
973
Know the important events of 03 July
सरोज ख़ान (प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर

Important Historical Events of 03 July : आज समाज नटवर्क( 2020 – सरोज ख़ान (प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर) सरोज ख़ान भारतीय फिल्म जगत की एक महान कोरियोग्राफर थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अनेक लोकप्रिय गीतों को अपनी रचनात्मक नृत्य-रचनाओं से यादगार बनाया। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया और भारतीय फिल्म उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी प्रतिभा और समर्पण के लिए उन्हें अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। 3 जुलाई 2020 को उनका निधन हो गया। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक माना जाएगा।

3 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1972 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन।
  • 1992 – रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
  • 1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
  • 2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
  • 2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • 2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
  • 2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
  • 2008 – न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
  • 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।

3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1969 – दिगेन्द्र सिंह – ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित वीर भारतीय सैनिक हैं।
  • 1979 – आरती सिंह राव – भारतीय निशानेबाज़ हैं।
  • 1616 – शाह शुजा (मुग़ल) – मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र
  • 1952 – रोहिंटन मिस्त्री – प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार हैं।
  • 1941 – अदूर गोपालकृष्णन – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक।
  • 1897 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
  • 1892 – हबीब उर रहमान लुधियानवी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 1886 – रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।

3 जुलाई को हुए निधन

  • 2020 – सरोज ख़ान – प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर थीं।
  • 2019 – सुदर्शन अग्रवाल – उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और सिक्किम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 2015 – योगेश कुमार सभरवाल – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।
  • 1948 – मोहम्मद उस्मान – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
  • 1982 – केदार पांडे – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
  • 1996 – राज कुमार – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
  • 1999 – मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

यह भी पढ़े:-Important Historical Events of 02 July : जानिए 02 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • TAGS
  • [post_tags]