Karnataka Congress MLA Iqbal Hussain ,(आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) कांग्रेस विधायक (Congress MLA) इकबाल हुसैन (Iqbal Hussain) ने कहा है कि पार्टी के कम से कम 80-90 विधायकों ने राज्य के मौजूदा उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान को दिया था। इकबाल हुसैन ने सोमवार को कांग्रेस एमएलसी (Congress MLC) यतींद्र सिद्धारमैया (Yatindra Siddaramaiah) की उनके पिता और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पक्ष में बयान देने के लिए आलोचना की, और उनसे डिसिप्लिन में काम करने को कहा।
अब हाईकमान पर छोड़ दिया है दायित्व
इकबाल हुसैन ने कहा, हमने अब डीके शिवकुमार को सीएम पद का मौका देने का काम हाईकमान पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, हम एक डिसिप्लिन्ड पार्टी हैं, और हमें ठीक से पेश आना होगा। कांग्रेस एमएलए ने कहा, हमें यह पसंद नहीं है कि वह (यतींद्र सिद्धारमैया) बार-बार अपने पिता के पक्ष में बोलें और हाईकमान को शर्मिंदा। हर पिता बेटे से प्यार करता है और बेटा पिता से, लेकिन राजनीति में हमें अनुशासन में रहना होता है। उन्होंने कहा, ऐसे बयानों से दूसरों को भड़काना नहीं चाहिए।
शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका मिलना चाहिए
इकबाल हुसैन ने कहा, हम सभी के दिल में यह बात है कि डीके शिवकुमार को मौका दिया जाना चाहिए। हर कोई यही चाह रहा है, लेकिन हमें बयानों से कोई कन्फ्यूजन नहीं पैदा करना चाहिए, इसलिए सब चुप हैं और कुछ लोग आपस में बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं साफ तौर पर खुले दिल से कह रहा हूं जैसा कि मैंने पहले दिन से कहा था कि डीके शिवकुमार को इसी कार्यकाल में मौका मिलना चाहिए, यही मेरी इच्छा है।
यतींद्र सिद्धारमैया ने दिया था ये बयान
पिछले हफ्ते, यतींद्र सिद्धारमैया (Yatindra Siddaramaiah) ने कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बने रहने की हरी झंडी दे दी है। यतींद्र की अपने पिता के पक्ष में की गई बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए, डीके शिवकुमार ने कहा, वह जो भी कहते हैं, मैं सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। क्योंकि उन्होंने ऐसे बात की है जैसे वे हाई कमांड हों, तो हमें उन्हें वैसे ही मान लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Karnataka Crisis: सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के घर की ब्रेकफास्ट मीटिंग


