Jammu-Kashmir News: माता वैष्णो देवी मंदिर के पास त्रिकुटा की पहाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

0
318
Jammu-Kashmir News
माता वैष्णो देवी मंदिर के पास त्रिकुटा की पहाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग - (फाइल फोटो)।

Vaishno Devi Fire News, (आज समाज), जम्मू: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास आद्कुंवारी के पीछे स्थित त्रिकुटा की पहाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना शुक्रवार शाम की है। पहाड़ी क्षेत्र में फैली सूखी झाड़ियों में आग की लपटें और धुएं के गुबार दिखाई दिए। श्राइन बोर्ड प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वैष्णो देवी की यात्रा पर नहीं पड़ा कोई प्रभाव

आग वाला क्षेत्र यात्रा मार्ग से काफी दूर है, जिससे वैष्णो देवी की यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। त्रिकुटा पर्वत के सुखाल नाला सूरज कुंड आदि क्षेत्रों में आग लगी है। तेज हवा से आग का दायरा बढ़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र दुर्गम और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है। एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

बता दें कि गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है और इस उपलक्ष्य में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटरा में समारोह आयोजित किया है। श्राइन बोर्ड ने कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की है। इसको लेकरसीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में एक मीटिंग की गई जिसमें भीड़ प्रबंधन, बहुस्तरीय सुरक्षा और सुचारु तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे : कटरा एसपी

कटरा के पुलिस अधीक्षक व सीआरपीएफ के कमांडेंट ने मीटिंग में बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह व यात्रा नियमों तहत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सीआरपीएफ और सेना के अलावा त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की भी तैनाती की जा रही है। पुलिस व अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Karnataka Bus Fire: स्लीपर बस में लगी आग, कम से कम 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

  • TAGS
  • [post_tags]