Punjab Breaking: बठिंडा में डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौके पर मौत

0
444
Punjab Breaking
Punjab Breaking: बठिंडा में डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौके पर ही मौत
  • मृतकों में गुजरात पुलिस की महिला कर्मी भी शामिल

Road Accident In Bathinda, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा में सड़क हादसे में गुजरात पुलिस की महिला कर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसर आज सुबह बठिंडा में गुरथड़ी गांव (Gurthadi village) के पास यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग बठिंडा (Bathinda) से डबवाली की तरफ जा रहे थे। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : Madhya Pradesh: पन्ना जिले में जेके सीमेंट प्लांट में छत गिरी, 5 शव निकाले, 30 जख्मी

महिला कर्मचारी की पहचान अमिता के तौर पर हुई 

अधिकारियों ने बताया कि गुरथड़ी के पास मेन रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक गुजरात पुलिस की महिला कर्मचारी थी। उनकी पहचान अमिता के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भगदड़ का मामला, श्रद्धालुओं के सुरक्षा उपायों की मांग

गुजरात से पंजाब घूमने आए थे पांचों लोग

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमिता अपने चार दोस्तों चेतन, अंकुश, सतीश और भरत के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से बठिंडा से गुजरात जा रही थी। इस बीच उनकी कार तेज गति की वजह से गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार हादसे के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।

ये भी पढ़ें : Punjab Accident: गुरुहरसहाय में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]