EAM Jaishankar: राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

0
266
EAM Jaishankar
नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा।

EAM Jaishankar, (आज समाज), नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा से दिल्ली में मुलाकात की और नई दिल्ली व ब्रासीलिया के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप (Strategic Partnership) को आगे बढ़ाने के लिए उनके गाइडेंस को सराहा। विदेश मंत्री ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठकों से रिश्तों को नई रफ़्तार मिलेगी।

लूला से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : जयशंकर 

जयशंकर ने कहा, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि आज बाद में पीएम मोदी के साथ उनकी बैठकें हमारे रिश्तों को एक नई रफ़्तार देंगी। बता दें कि इससे पहले आज सुबह राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लूला डा सिल्वा का औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया।

एपेक्स  के पहले आफिस का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति लूला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्राजीलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (एपेक्स) के पहले आॅफिस का उद्घाटन किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि इससे विदेशों में ब्राजील के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बढ़ावा मिलेगा और ब्राजील की इकॉनमी के स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स में विदेशी इन्वेस्टमेंट को अट्रैक्ट किया जा सकेगा।

लूला डा सिल्वा और मोदी के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री

भारत में ब्राजील के दूत, केनेथ डा नोब्रेगा ने शुक्रवार को AI इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन में भारत सरकार की कोशिशों की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और वे न सिर्फ़ कलीग हैं बल्कि दोस्त भी हैं। प्रेसिडेंट लूला और ढट मोदी के बीच बढ़ते तालमेल पर अठक से खास बातचीत में उन्होंने कहा, यह दोनों देशों के रिश्तों को ऐतिहासिक रूप से एक नए लेवल पर ले जा रहा है। दोनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। मुझे लगता है कि वे सिर्फ कलीग ही नहीं हैं, बल्कि वे और भी ज्यादा दोस्त बन गए हैं।

ये भी पढ़ें : Rashtrapati Bhawan: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का स्वागत

  • TAGS
  • [post_tags]