Rashtrapati Bhawan: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का स्वागत

0
126
Rashtrapati Bhawan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
  • भारत निश्चित रूप से एआई के लिए बन रहा एक नया हब 

Rashtrapati Bhawan, (आज समाज), नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया गया है। बता दें कि लूला दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ में शामिल होने आए थे और बीते कल 20 फरवरी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एआई सम्मेलन संपन्न हो गया। इसके बाद आज लूला को राष्ट्रपति के फोरकोर्ट में गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने किया औपचारिक स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूला का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। राष्ट्रपति लूला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्राजीलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (एपेक्स) के पहले कार्यालय का उद्घाटन किया और इसके बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसकी डिटेल्स साझा की। ब्राजीलियाई राष्ट्रपति ने कहा, इससे विदेशों में ब्राजील के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को बढ़ावा मिलेगा और ब्राजील की इकोनॉमी के स्ट्रेटेजिक सेक्टर्स में विदेशी इन्वेस्टमेंट को अट्रैक्ट किया जाएगा। ब्राजील और भारत ग्लोबल साउथ के दो सबसे बड़े देश हैं। उन्होंने बताया कि 2025 में हमारा ट्रेड फ्लो यूएस डॉलर 15.2 बिलियन था, जिसमें ग्रोथ की बहुत गुंजाइश है।

एआई समिट-2026 के लिए नोब्रेगा ने की भारत की तारीफ

भारत में ब्राजील के दूत, केनेथ दा नोब्रेगा ने शुक्रवार को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को आॅर्गनाइज करने में भारत सरकार की कोशिशों की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और मुझे लगता है कि दोनों नेता न केवल कलीग हैं, बल्कि वे ज्यादा से ज्यादा दोस्त बन गए हैं। यह एक फैक्ट है।

मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच बढ़ रही बॉडिंग

नोब्रेगा ने कहा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच बढ़ती बॉडिंग भारत व ब्राजीन के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को ऐतिहासकि तौर पर एक नए स्तर पर ले रही है। उन्होंने कहा, एआई सम्मेलन ग्लोबल साउथ में एक ऐतिहासिक समिट है और प्रधानमंत्री मोदी सच में ग्लोबल साउथ को टेक्नोलॉजी की इस जरूरी नई लहर में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) है। हमारी जिंदगी बदल देगा।

सबसे बड़े डेलीगेशन के साथ भारत आए हैं राष्ट्रपति लूला

भारत में ब्राजील के राजदूत ने कहा, भारत निश्चित रूप से एआई के लिए एक नया हब बन रहा है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति लूला अब तक के सबसे बड़े डेलीगेशन के साथ भारत आए हैं, जिसमें 11 से ज्यादा कैबिनेट मंत्री, 300 से ज्यादा बिजनेसमैन, जिनमें 50 सीईओ शामिल हैं। लूला का भारत दौरा जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी के ब्रासीलिया दौरे के बाद हो रहा है। ब्राजील के राष्ट्रपति ब्राजील की कंपनियों के टॉप सीईओ के एक बड़े डेलीगेशन के साथ भारत आए हैं। सीईओ के एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : AI Summit Today Updates: इंटरनेशनल एआई गवर्नेंस में साइंस की भूमिका अहम