Ketan murder case(आज समाज नेटवर्क )नई दिल्ली। पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरकर हुई 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब एक बेहद खौफनाक साजिश के रूप में सामने आया है।
पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने मिलकर इस पूरी हत्या की साजिश रची थी। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खूनी साजिश का ताना-बाना 17 जून को पुणे के एक कैफे में कॉफी डेट के दौरान बुना गया था।

इसके ठीक अगले दिन, यानी 18 जून को केतन को किले की खाई में धकेल दिया गया। पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक, सिया और चेतन ने कैफे में बैठकर केतन को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान बनाया। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ है कि दोनों शाम करीब 4:35 बजे कैफे में घुसे थे और 5:30 बजे वहां से निकले। इस करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान सिया ने चेतन को लोहागढ़ किले के भूगोल की पूरी जानकारी दी।
पुलिस को गुमराह कर रही थी सिया
हादसे से हत्या के शक तक की कहानी शुरूआत में सिया ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। उसने कहानी गढ़ी कि तेज हवाओं के बीच किले के किनारे खड़े होकर फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया। पुलिस ने पहले इसे एक हादसा मानते हुए केस दर्ज किया और करीब तीन घंटे के रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद केतन का शव बरामद किया। पुलिस के अनुभवी अधिकारियों को सिया की बातों में कुछ झोल नजर आया। डिजिटल सबूतों और बयानों में विरोधाभास के कारण यह केस हाद


