BJP President Nadda summoned Giriraj Singh on controversial statements: गिरिराज सिंह विवादित बयानों पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने किया तलब

0
385

नई दिल्ली। भाजपा के फायर ब्रांड मिनिस्टर गिरिराज सिंह को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा द्वारा समन जारी किया गया है। गिरिराज सिंह को हाल ही में दिए गए कई विवादित बयानों के लिए तलब किया गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को उनके विवादित बयानों के चलते समन जारी किया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। इसके अलावा उन्होंने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री ही बता दिया था। उन्होंने यूपी के सहारनपुर में सीएए के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे देवबंद से ही निकलते हैं। यहीं से निकलते हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]