- मंदिर में रचाई शादी, महिला का पति व बच्चे भी रहे मौजूद
- महिला का लंबे समय से चल रहा था युवक से प्रेम संबंध
Bihar News, नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जिले के इस्लामपुर प्रखंड के कटवारसलपुर गांव में तीन बच्चों की मां ने अपने से 12 वर्ष कम उम्र के 24 साल के युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली है।
युवक के परिजन तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे
खास बात यह रही कि शादी के दौरान महिला का पति, बच्चे और युवक के परिजन तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार कटवारसलपुर गांव की 36 वर्षीय विवाहित महिला और गांव के ही 24 वर्षीय प्रेमी युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी था।
शुक्रवार रात दोनों को महिला के घर के पास साथ देखा गया
शुक्रवार रात दोनों को महिला के घर के पास एक साथ देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मिलने पर खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला के साथ जीवनभर रहने की इच्छा जाहिर की।
ये भी पढ़ें : Bihar Breaking: दरभंगा में दिनदहाड़े बाइक के शो रूम में घुसकर मैनेजर की हत्या


