PM Modi Visit Updates: फ्रांस के नीस में भारतीय समुदाय ने किया पीएम का स्वागत

0
138
PM Modi Visit Updates
PM Modi Visit Updates: फ्रांस के नीस भारतीय समुदाय ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
  • पीएम आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

PM Modi Visit Updates, पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के नीस शहर पहुंच गए हैं। वह शनिवार रात को नीस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, नीस पहुंच गया हूं। नीस में होटल में मौजूद भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाएं छोटे बच्चों को लेकर वहां पहुंची थीं। पीएम ने एक बच्चे को अपनी गोद में उठाया और दुलारा। भारतीय महिलाओं ने पीएम के हाथ को माथे पर लगाया।

ये भी पढ़ें : IMA Dehradun: पहली बार नौ महिला सैन्य अधिकारी बनीं इंडियन आर्मी का हिस्सा

पेरिस व एवियन में कार्यक्रमों में हिस्सा लंगे

प्रधानमंत्री राजधानी पेरिस व एवियन में कार्यक्रमों में हिस्सा लंगे। इसके अलावा वह आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अहम बैठक करेंगे। पेरिस व एवियन में मोदी इनोवेट्स प्रोग्राम में भी भाग लेंगे। इन प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य भारत की बहुपक्षीय और द्विपक्षीय साझेदारी को और प्रगाढ़ करना है। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, बहुपक्षीय और द्विपक्षीय एंगेजमेंट्स का मकसद मैन डेवलपमेंट पार्टनर्स के साथ नई दिल्ली की दोस्ती को बेहतर बनाना होगा।

सहयोग को और मजबूत करेगा नीस दौरा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के नीस दौरा से विशेष सेक्टरों में भारत-फ्रांस के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा। इनोवेशन पर इस दौरान खासतौर पर फोकस रहेगा। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत-फ्रांस मिलकर 2026 को ‘ईयर आॅफ इनोवेशन’ के रूप में मनाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी मुलाकात करेंगे मोदी

पीएम मोदी फ्रांस में अमेरिका के राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है। इसके अनुसार दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। बता दें कि फ्रांस में जी7 समिट होगी और मोदी व ट्रंप इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधामनंत्री मोदी और ट्रंप के दूसरे कार्यक्रम में आखिरी बार फरवरी 2025 में अमेरिका की राजधानी वाशंगटन में मिले थे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

ये भी पढ़ें : Assam Plane Crash: बलिदान हुए 5 जवानों पर रक्षा मंत्री ने दुःख जताया

  • TAGS
  • [post_tags]