Bengal Breaking: शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

0
326
Bengal Breaking
Bengal Breaking: सुवेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
  • चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव घायल

Bengal Breaking, (आज समाज), कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद राज्य में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाशों ने राजधानी कोलकाता के पास  मध्यमग्राम में बीजीपी नेता के शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (पीए) चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी है। शुरूआती जानकारी के अनुसार हमलावरों ने स्कॉर्पियो रुकवाकर चन्द्रनाथ पर 10 राउंड फायरिंग की।

चलती कार में चार गोलियां चलाई गईं

चंद्रनाथ रथ पर चलती कार में चार गोलियां चलाई गईं। तीन गोलियां चंद्रनाथ को लगीं। हमलावरों ने चन्द्रनाथ की कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। तस्वीरों में कार की बाईं ओर की सामने वाली खिड़की पर गोलियों के निशान और दरारें साफ दिखाई दे रही थीं। सूत्रों के मुताबिक, हमले के बाद चंद्रनाथ के ड्राइवर बुद्धदेव घायल हो गए, जिन्हें कोलकाता के पास उत्तरी 24 परगना जिले के विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई सालों से अधिकारी के लिए काम कर रहे थे चंद्रनाथ

चंद्रनाथ को शुभेंदु अधिकारी के करीबी लोगों में से एक माना जाता था। वह कई सालों से शुभेंदु के लिए काम कर रहे थे।  शुभेंदु के राजनीतिक तालमेल और अन्य कामों को चंद्रनाथ संभालते थे। वारदात की सूचना के बाद शुभेंदु  तुरंत मध्यमग्राम के उस अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने चंद्रनाथ का शव रखा था।

सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग

बीजेपी नेता के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने बताया कि हमले के वक्त शुभेंदु अधिकारी अपने पीए के साथ मौजूद नहीं थे। उन्होंने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) से कराने की मांग की और आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। घटना उन सालों से चली आ रही हिंसा की संस्कृति का संकेत है, जिसे तृणमूल कांग्रेस ने बढ़ावा दिया है।

टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया हिंसा फ़ैलाने का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है। उन्होंने इसे ठंडे दिमाग से की गई हत्या बताया और आरोप लगाया कि जिस तरह से हमला किया गया, उससे साफ़ पता चलता है कि हमलावरों ने पहले से ही रेकी कर रखी थी। बीजेपी नेता देवदास मंडल ने तृणमूल पर एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हम आरोपियों की पहचान करेंगे और उन्हें सज़ा दिलवाएंगे। तृणमूल कांग्रेस ने  हत्या की निंदा की और आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थित बदमाशों ने पिछले तीन दिनों से चुनाव के बाद हिंसा फैलाई हुई है।

ये भी पढ़ें : West Bengal Breaking News : बंगाल से गुंडों का सफाया करेगी भाजपा : शुभेंदु अधिकारी

  • TAGS
  • [post_tags]