कृति की आलोचना कर फंस गईं कंगना? इंटरनेट पर छाया नेशनल अवॉर्ड वाला वीडियो

0
104

रक्षाबंधन से जुड़े GIVA के विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे की आलोचना करने के बाद कंगना रनौत पर लोग इंटरनेट पर भड़ास निकाल रहे हैं। अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद कंगना ने विज्ञापन में कृति के ब्रालेट जैसे आउटफिट में राखी बांधने पर सवाल उठाया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि कोई बिकिनी या अंडरगार्मेंट पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेगी। इंटरनेट पर लोग कंगना की वह वीडियो वायरल कर रहे हैं जिसमें वह वेस्टर्न ड्रेस में राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार ले रही हैं।

इंटरनेट पर बहस जारी

इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। वहीं कुछ यूजर्स ने कंगना रनौत के पुराने विज्ञापनों और पब्लिक इवेंट्स के वीडियो खंगालना शुरू कर दिया है, जिनमें उन्होंने वेस्टर्न कपड़े पहने थे। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कृति सेनन और कंगना रनौत के नेशनल अवॉर्ड लुक की तुलना की गई है।

नेशनल अवॉर्ड वाला वीडियो वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स ने ध्यान दिलाया है कि जब कृति सेनन को ‘मिमी’ (2021) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था, तो उन्होंने साड़ी पहनी थी। वहीं दूसरी ओर, जब कंगना रनौत को ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अवॉर्ड लेते हुए उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

कृति की आलोचना पर उठा रहे सवाल

इस क्लिप को उन वीडियोज के साथ शेयर किया जा रहा है जिनमें कई अभिनेत्रियां साड़ी पहनकर नेशनल अवॉर्ड ले रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कंगना के कपड़ों की पसंद की आलोचना नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे वेस्टर्न कपड़ों में कंगना के पुराने लुक्स को देखते हुए कृति के बारे में उनकी टिप्पणियों पर सवाल उठा रहे हैं।

क्या था मामला?

रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले, GIVA ने कृति सेनन के साथ एक विज्ञापन जारी किया। इसमें उन्होंने ब्रैलेट टॉप के साथ लंबा स्लीवलेस श्रग और स्कर्ट पहना था और वे अपने ऑन-स्क्रीन भाई और अपने कुत्ते को राखी बांधती हुई दिखाई दीं। इसमें कुछ भी अजीब या गलत नहीं लग रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर ब्रांड और एक्ट्रेस की आलोचना शुरू कर दी। कंगना ने भी कृति के ड्रेस की आलोचना की थी। हालांकि, कृति सेनन ने ट्रोल करने वालों को जवाब दिया और कहा कि समय के साथ एथनिक फैशन में बदलाव आया है। इस बीच, GIVA ने विज्ञापन हटा लिया और कहा, ”सम्मान के तौर पर, हमने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से वह विज्ञापन हटा लिया है।”

  • TAGS
  • [post_tags]