Karnal News तरावड़ी के वरिष्ठ पार्षद प्रेमचंद जांगड़ा का आकस्मिक निधन

0
267

तरावड़ी। बुधवार को नगर पालिका तरावड़ी वार्ड नंबर 5 के वरिष्ठ पार्षद प्रेमचंद जांगड़ा का आकस्मिक देहांत हो गया। जैसे उनके निधन का समाचार शहर के लोगो ने सोशल मीडिया पर देखा तो उनके निवास स्थान पर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लग गया। बोलने मे तेज तरार प्रेमचंद जांगड़ा पिछले 15 वर्षों से तरावड़ी नगर पालिका के पार्षद बनते आ रहे हैं। जब भी नगर पालिका मे हाउस की बैठक होती थी। वह लोगों की समस्याओं व शहर के विकास कार्यो को लेकर बुलंद आवाज उठाते थे। उनके निधन पर शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। शाम 4 बजे तरावड़ी शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शहर के गणमान्य लोग, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, नगर पालिका सेक्रेटरी अजीत कुमार व नगर के सभी पार्षद मौजूद थे।