Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

0
136
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

हिमाचल में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहा था रितिक
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ी रितिक की सड़क हादसे में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। कबड्डी खिलाड़ी रितिक हिमाचल प्रदेश में आयोजित कबड्डी टूर्मामेंट में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ब्रह्मपुर के पास कबड्डी खिलाड़ियों की कार दो ट्रकों के बीच आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रितिक की मौत हो गई।

रितिक पानीपत के गांव अहर के रहने वाले थे, लेकिन रितिक का परिवार पिछले कई सालों से परिवार कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में रह रहा हैं। रितिक के पिता की ज्योतिसर में केमिस्ट की दुकान है। रितिक की एक जुड़वा बहन है। रितिक के दोस्त अंकुश ने बताया कि रितिक अंबाला के एसए जैन कॉलेज में बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसने एनआईएस में प्रवेश लेना था। रितिक के स्वजन शव लेने के लिए नंगल गए हुए हैं।

एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी को खो दिया

कोच संदीप ने बताया कि रितिक कबड्डी को बेहतरीन खिलाड़ी था। इसी का परिणाम है कि वह प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए चयनित होता था। रितिक ने तीन बार कबड्डी की जोनल प्रतियोगिता, चार बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता, पांच लीग खेलों में व दो बार सीएम कप प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा तीन बार रगबी और आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी भाग लिया। आज हमने एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी को खो दिया है, जिसकी कमी पूरी होना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में आज बारिश के आसार