Jind News : महिलाओं को सशक्त बनने के लिए अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : सत्यवान मलिक

0
68
Jind News : महिलाओं को सशक्त बनने के लिए अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : सत्यवान मलिक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कविता।
  • राजकीय महाविद्यालय में हुआ कानून जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन

Jind News(आज समाज) जींद। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं में कानून जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में महिलाओं के प्रति समानता एवं न्याय की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए सबसे पहले अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे इस ज्ञान को समाज में अन्य महिलाओं तक भी पहुंचाएं। उपप्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने  कहा कि कानूनी साक्षरता से ही महिलाएं अन्याय, भेदभाव और हिंसा के विरुद्ध सशक्त रूप से खड़ी हो सकती हैं।

अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज करे बुलंद

मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता कविता शर्मा  ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम,  दहेज निषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ (निवारण) अधिनियम आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर महिला को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर सकें। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और कानूनी जागरूकता समाज के विकास का मूल आधार है। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि छात्राएं सामाजिक एवं कानूनी दृष्टि से अधिक सजग बन सकें।

कानूनी ज्ञान ही समाज में समानता और न्याय की सच्ची नींव

कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका पूनम ने कहा कि कानूनी ज्ञान ही समाज में समानता और न्याय की सच्ची नींव है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार रखे और कानूनी अधिकारों से संबंधित प्रश्न पूछे। जिनका समाधान मुख्य अधिवक्ता द्वारा किया गया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रेम पूनम ने  सभी को कानूनी जागरूकता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का आग्रह किया।

यह भी पढे : Jind News : गुरु तेग बहादुर की शहादत पर एनएसएस शिविर आयोजत