Jind News : बारिश ने भीष्ण गर्मी तथा उमस से दिलाई राहत

0
55
Jind News : बारिश ने भीष्ण गर्मी तथा उमस से दिलाई राहत
बारिश के बाद धान प्योद को को संभालने पहुंचा किसान।
  • तापमान में गिरावट, दिनभर मौसम बना रहा सुहाना

(Jind News) जींद। भीष्ण गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार को सुबह हुई बारिश ने राहत दी। पिछले एक सप्ताह से भीष्ण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ था। तापमान भी 43 डिग्री के आसपास जा रहा था। बीती मध्यरात्री के बाद मौसम ने तेजी से करवट ली। जिसके बाद आंधी शुरू हो गई। जिसके चलते बिजली भी गुल हो गई। फिर आकाश में बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। जो सुबह तक जारी रही। रविवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों तथा सुहाने मौसम के साथ हुआ। दिन चढऩे के साथ बादल हल्के हो गए। हवा की गति भी कुछ तेज रही। राहत की बात यह रही कि हवा गरम नही थी। दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।

बादलों को आवागमन भी आकाश में लगा रहा। जिसके चलते बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। तापमान ज्यादा होने के कारण फसलों पर विपरित प्रभाव पडने लगा था। फसलें झुलसने लगी थी। पनीरी पर अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिल रहा था।  सब्जियों का उत्पादन घट गया था। दुधारू पशु भी गर्मी की मार से अछूते नही थे। रविवार को अल सुबह हुई बारिश फसलो के लिए संजीवनी साबित हुई है। हालांकि बारिश कम हुई।

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ

बावजूद इसके राहत देने का काम किया है। किसानों का कहना है कि बारिश भले ही कम हुई हो, तापमान में आई गिरावट ने भी राहत दी है। बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि बारिश ने गर्मी से राहत दी है। फसलों के लिए भी फायदेमंद है। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आकाश में बादलवाई बनी रहेगी। तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी। धूल भरी हवा चलने के अलावा गरज तथा चमक के साथ कही कही बूदांबादी की संभावना है।

यह भी पढ़े : Jind News : पुलिस तथा बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से तीन बदमाश घायल