Jind News : राजगढ़ किसान के बेटे ने वियतनाम में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

0
190
Jind News : राजगढ़ किसान के बेटे ने वियतनाम में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
नितिन लाठर मेडल के साथ।
  • गांव में खुशी का माहौल, गांव पहुंचने पर किया जाएगा जोरदार स्वागत

(Jind News) जींद। जुलाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के किसान के बेटे नितिन लाठर ने 24 जून को वियतनाम में आयोजित ग्रीको रोमन कुश्ती एशियन चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नितिन लाठर के पिता सुकिंद्र एक किसान हैं और माता एक गृहणी हैं। किसान परिवार में जन्मे नितिन का सपना है कि वो ओलंपिक में खेलते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीते।

नितिन दिन रात मेहनत कर रहा

नितिन ने इससे पहले भी खेलो इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। सुकिंद्र लाठर ने कहा कि उनके परिवार का सपना है कि उनका बेटा देश के लिए खेलते हुए देश का नाम रोशन करे। इसी के लिए नितिन दिन रात मेहनत कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वो देश के नाम एक दिन गोल्ड मेडल जीतेगा।

यह भी पढ़े : Jind News : श्रम विभाग कल्याण बोर्ड बना सफेद हाथी