- गौमाता की सेवा करना महापुण्य कार्य : श्रवण कुमार
Jind News, आज समाज , जींद। जुलाना खंड के गांव गतौली स्थित योगेश्वर बॉक्सर पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को हरियाणा गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग पहुंचे। वहां पहुंचने पर जींद जिला ब्राह्मण सभा प्रधान धर्मवीर पिंडारा ने अपने साथियों के साथ उनका स्मृति चन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। श्रवण कुमार ने कहा की गौ माता की सेवा करना महा पुण्य का कार्य है। गो संरक्षण और गोवंश संवर्धन को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा
गाय केवल एक पशु नही बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। गो माता की पूजा सेवा करने से न केवल धार्मिक लाभ होता बल्कि मनुष्य को सेवा, दया और धन के मार्ग में चलने की प्रेरणा देती है। प्रदेश सरकार हरियाणा को बेसहारा ग मुक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है।
इसलिए राज्य सरकार नियमित रूप से गौशालाओं को अनुदान प्रदान कर रही है। जिससे देशी नस्ल के गो वंश संरक्षण को नई गति मिली है। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मवीर शर्मा, रमेश, ईश्वरदत्त, बीरेंद्र बिरोली, वीरेंद्र पिंडारा, जयंत, रियांश आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह भी पढे : Adolescent Health Day : छात्राओं को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वस्थ रहना बेहद जरूरी : रेणू


