Jind News : शहीदों, वीर जवानों को समर्पित होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : डॉ. अरविंद शर्मा

0
73
Jind News : शहीदों, वीर जवानों को समर्पित होगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : डॉ. अरविंद शर्मा
ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम को संबोधित करे हुए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा।
  • ऑपरेशन सिंदूर और विदेश नीति पर कांग्रेस का नजरिया अलग

(Jind News) जींद। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 30 मई को होने वाला राज्य स्तरीय समारोह शहीदों व वीर जवानों के शौर्य को समर्पित होगा। 36 बिरादरी मिलकर इस बार जन्मोत्सव समारोह को ऐतिहासिक व भव्य मनाने जा रही है।

30 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन 

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को अर्बन एस्टेट स्थित ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचे और जन-जन को 30 मई को पहरावर पहुंचने का न्यौता दिया। मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि 30 मई को रोहतक में गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के तीसरे कैंपस पहरावर में प्रदेश सरकार संत, महापुरूष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन कर रही है।

इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के तौर पर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान हमने देखा कि आमजन ने कितने जोश के साथ भागीदारी की व जन-जन की एकजुटता का प्रदर्शन किया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व हमारे वीर जवानों के बलिदान व उनके शौर्य के सम्मान में राज्य स्तरीय समारोह को समर्पित किया जाएगा।

विपक्ष का नजरिया अलग : कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विदेश नीति पर सवाल उठाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का नजरिया अलग है। आज पूरे देश ने देखा है कि कैसे भारतीय सेना ने आतंकवाद और आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 140 करोड़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब दुश्मन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देता है। क्योंकि अब भारत बदल रहा है। उन्होंने कहा कि 30 मई को हर परिवार से एक सदस्य जरूर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाया जा सके। इस मौके पर हरीराम दीक्षित, सियाराम शास्त्री, जितेंद्र कौशिक, नरेंद्र कौशिक, रामफूल शर्मा, भनभौरी धाम के मुख्य पुजारी श्यामलाल, राधे श्याम संहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jind News : नागरिक अस्पताल में थैलेसीमिया को लेकर हुई वर्कशॉप