Jind News : सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ  संघर्ष तेज करने का समय : संधू

0
70
Jind News : सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ  संघर्ष तेज करने का समय : संधू
बैठक में भाग लेते हुए किसान।
  • पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

(Jind News) जींद।  पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की राज्य स्तरीय जर्नल बैठक का आयोजन जींद की जाट धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के राज्य प्रधान मनदीप नाथवान ने की। जबकि संचालन प्रदेश महासचिव संदीप सिवाच ने किया। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह संधू ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

बैठक में हरियाणाभर से आए किसान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संगठन की दिशा, भविष्य की रणनीति, आंदोलन की दशा-दिशा और संगठनात्मक मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। मुख्य वक्ता कुलवंत सिंह संधू ने किसानों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ  संघर्ष को और अधिक संगठित, जागरूक और तीव्र करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मौजूदा हालात की समीक्षा करते हुए आंदोलन को नए चरण में प्रवेश कराने के लिए विचार साझा किए।

हर जिले, ब्लॉक और गांव स्तर तक समिति की इकाइयां बनाई जाएंगी

बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि हर जिले, ब्लॉक और गांव स्तर तक समिति की इकाइयां बनाई जाएंगी। युवा वर्ग और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि संगठन की जड़ें समाज के हर हिस्से में मजबूत हों।

आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए शहीद उधम सिंह के जन्मदिवस पर 31 जुलाई को सिरसा में किसान कन्वेंशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसकी विस्तृत रूपरेखा प्रदेश कार्यकारिणी की अगली बैठक में तय की जाएगी।

यह भी पढ़े : Jind News : 26 व 27 जुलाई को आयोजित होंगी एचटेट परीक्षा : सतीश शाहपुर