Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में इरिगेशन डिपार्टमेंट का जेई 3.90 लाख की रिश्वत लेता गिरफ्तार

0
99
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में इरिगेशन डिपार्टमेंट का जेई 3.90 लाख की रिश्वत लेता गिरफ्तार
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में इरिगेशन डिपार्टमेंट का जेई 3.90 लाख की रिश्वत लेता गिरफ्तार

पेमेंट रिलीज करने के लिए ठेकेदार से मांगे थे 10 लाख रुपए, 3 लाख ले चुका एडवांस
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इरिगेशन डिपार्टमेंट के जेई को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 3.90 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ने ठेकेदार से पेमेंट रिलीज के नाम पर 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। जेई ठेकेदार से 3 लाख रुपए एडवांस भी ले चुका है। शुक्रवार को आरोपी ने बकाया राशि के लिए शिकायतकर्ता मनदीप मोर को द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास बुलाया था।

ठेकेदार ने जब एडवांस देने में असमर्थता जताई तो खए ने सिक्योरिटी के तौर पर उससे चेक लेकर रख लिए थे। आरोपी जेई सौरभ कुरुक्षेत्र के गांव लूखी का रहने वाला है।

ठेकेदार को बुलाया द्रोणाचार्य स्टेडियम के पास

कैथल एसीबी इंचार्ज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जेई सौरभ राणा काफी सतर्क रहता था। सारी बातचीत केवल वॉट्सऐप कॉल्स पर करता था। आज आरोपी ने शिकायतकर्ता को स्टेडियम के पास बकाया रकम लेने के लिए बुलाया था। उन्होंने पहले ही शिकायतकर्ता को चिह्नित नोट देकर भेजा था।

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से नोट पकड़े तभी उनकी टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अंबाला एयरपोर्ट का उद्घाटन