Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में आज हो सकती है बारिश

0
62
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में आज हो सकती है बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में आज हो सकती है बारिश

कल से बदलेगा मौसम, 19 सितंबर तक बारिश के आसार
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 17 सितंबर से मौसम बदलेगा। 19 सितंबर तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे है। 20 सितंबर के बाद मानसून की विदाई होगी।

इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक प्रदेश में सामान्य से 40 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण 6300 गांवों में 29 लाख एकड़ से ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान भिवानी, जींद, हिसार, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में होने का अनुमान है।

3 तीन बारिश की संभावना

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में 17 से 19 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

खीचड़ ने आगे बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।

20 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता हो सकती है कम

खीचड़ का कहना है कि 20 सितंबर के बाद एक एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम हो सकती है, जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है।