
कहा, केंद्र सरकार कितना भी दबाव बना ले, राहुल घबराने वाले नहीं
Priyanka Gandhi Targeted BJP (आज समाज), नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कि केंद्र सरकार को उसकी नाकामी के बारे में प्रश्न किया जाता है तो वे नेहरू और इंदिरा गांधी के शासन काल को कोसना शुरू कर देते हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार पिछले 11 साल से केंद्र में सत्ता में है लेकिन हर बार बार दशकों पहले की सरकारों को कोसना कितना सही है यह देश की जनता जानती है।
वोट अधिकार यात्रा पर ये बोलीं प्रियंका
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी को हिम्मत वाला बताया। राहुल सब सह लेंगे लेकिन पीछे नहीं हटेंग। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर, उन्हें (चुनाव आयोग को) सच बताना चाहिए। राहुल किसी से नहीं डरते, सह लेंगे सब कुछ और पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि वे राहुल द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने में सक्षम नहीं हैं, वे हलफनामे, नेहरू, इंदिरा के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं।
आप अपनी जिम्मेदारी से हट नहीं सकते
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इन 10-11 सालों में कई ऐसी बातें हुई हैं जिनके लिए उन्होंने (भाजपा ने) नेहरू जी को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, बीती बातें छोड़ कर आज जो हो रहा है उस पर बात करनी चाहिए। उन्हें जवाब देना चाहिए और वोट चोरी के मुद्दे पर बात करनी चाहिए। अगर ये सच नहीं है, तो जनता को बताएं।
भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए
वहीं बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है। ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। जिन लोगों ने हेराफेरी की है हम उनसे हिसाब लेकर रहेंगे।