Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

0
94
Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकासी रही गिरावट का मुख्य कारण

Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर से नकारात्मक साप्ताहिक क्लोजिंग करते हुए सप्ताह समाप्त किया। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली हावी रही। विदेशी निवेशकों ने बाजार से पूंजी निकाली और वैश्विक बाजारों में गिरावट भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण बने। जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 640.06 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 82,670.95 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 25,492.30 अंक पर बंद हुआ।

भारती एयरटेल में सबसे ज्यादा गिरावट आई

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में 4.46 प्रतिशत की गिरावट आई। सिंगटेल ने कहा कि उसने कंपनी में करीब 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 10,353 करोड़ रुपये में बेच दी है। टेक महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। वहीं, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार काफी गिरावट के साथ बंद हुए।

सोने में मामूली गिरावट, चांदी रही स्थिर

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली कमजोरी दर्ज की गई। वहीं चांदी के दाम अपने पिछले स्तर पर स्थिर रहे। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपए गिरकर 1,24,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार के बंद भाव 1,24,100 रुपए से 100 रुपए गिरकर 1,24,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। चांदी की कीमतें सभी करों सहित 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।