Inauguration of Agrawal Bhawan: अग्रवाल भवन का उद्घाटन व कामधेनू गौशाला का किया पूजन

0
73
Inauguration of Agrawal Bhawan
Inauguration of Agrawal Bhawan
  • थोड़ी सी कमी रह गई, नही तो आपने भी भेज दिया था चंडीगढ़ : सीएम नायब सैनी
  • महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान
  • गऊशाला व धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा

आज समाज नेटवर्क, जींद:

Inauguration of Agrawal Bhawan: हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नए-नए प्रकल्पों के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। जिसकी बदौलत भारत 91वें स्थान से विकास के मामले में आज चौथे स्थान पर आर्थिक शक्ति के रूप में खड़ा हो गया है। जबकि पूर्व की सरकारों का यह एजेंडा नही था। मोदी के नेतृत्व में दिल्ली व हरियाणा की दोनों सरकारें देश को आगे बढाने का काम कर रही हैं। वर्ष 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और इस सपने को साकार करने का काम दोनों सरकारें कर रही हैं।

सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम 

हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सैनी शनिवार को जुलाना में आयोजित दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम नायब सैनी ने यहां अग्रवाल भवन का उद्घाटन किया और दूसरा कामधेनू गऊशाला का भूमि पूजन किया। उन्होंने गऊशाला व धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रेखा गुप्ता पहली बार अपने पैतृक गांव में आई है।

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का जीता जागता प्रमाण 

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों का जीता जागता प्रमाण अग्रवाल धर्मशाला है। जो समाज को समर्पित हुई है। महाराजा अग्रसेन ने वर्षों पहले एक नई दिशा देने का काम किया था। वो महाराज अग्रसेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उन्होंंने सिखाया है कि समाज एक व्यक्ति से नही बल्कि सबके सहयोग से बनता है और आगे बढ़ता है। समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। यह धर्मशाला सामाजिक समरस्ता का केंद्र बनेगी। सीएम नायब सैनी ने कहा कि साधारण परिवार के बच्चे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व भाजपा के नेतृत्व के अंदर देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।

भारत ने विकास की नई ऊंचाई छुई है Inauguration of Agrawal Bhawan

उन्हें खुशी है कि रेखा गुप्ता एक साधारण परिवार में जन्म लेकर, एक विचार से जुड़ कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। आजादी के बाद अगर भारत ने विकास की नई ऊंचाई छुई है तो वर्ष 2014 के बाद भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदला है। सीएम ने कहा कि जिन्होंने इस क्षेत्र में चुनाव लड़ा, उसके लिए थोड़ी सी कमी रह गई नही तो उसे भी चंडीगढ़ भेज दिया था। अगली बार यह कमी दूर कर दियो।

देशहित में रेखा गुप्ता ने काम किया Inauguration of Agrawal Bhawan

सीएम ने कहा कि एबीवीपी में, संगठन में रह कर देशहित में रेखा गुप्ता ने काम किया है। साधारण परिवार के बालक को महत्पूर्ण पद बैठा कर देश को आगे बढाने का काम करेंगे। दिल्ली विकास के मामले में नई ऊंचाई छुएगा। वो रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हैं। हम सभी संकल्प लें कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर देश को आगे ले जाने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें : Tips to Get Rid of Ants: लाल और काली चींटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में