CM Nayab Saini: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने श्रीकृष्ण मंदिर में टेका माथा

0
80
CM Nayab Saini: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने श्रीकृष्ण मंदिर में टेका माथा
CM Nayab Saini: कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी ने श्रीकृष्ण मंदिर में टेका माथा

आज धार्मिक, इंडस्ट्रीयल और खेती से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम
CM Nayab Saini, (आज समाज), कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर है। वह आज पूरा दिन कुरुक्षेत्र में ही रहेंगे। तय कार्यक्रम में मुताबिक सीएम नायब सैनी दोपहर 12 बजे गुर्जर धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर सीएम नायब सैनी ने जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सर्वप्रथम सीएम नायब सैनी ने धर्मशाला में बने श्रीकृष्ण मंदिर में माथा टेका और दीप प्रज्जवलित किया। गुर्जर धर्मशाला के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में मधुमक्खी पालन पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे। मुख्यमंत्री शनिवार को पूरे दिन कुरुक्षेत्र में रहेंगे। यहां वे धार्मिक, इंडस्ट्रीयल और खेती से जुड़े कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

शाहाबाद और रेवाड़ी में लगेगी आॅयल मील, रूपरेखा की जा चुकी तैयार

सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी का एरिया ज्यादा है। इसलिए शाहाबाद में तेल की मील लगाई जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसके अलावा रेवाड़ी में भी तेल की मील लगेगी, क्योंकि यहां पर सरसो की पैदावार ज्यादा है। उनकी सरकार किसानों को खेती के लिए तकनीकी मदद भी मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। किसान अन्नदाता है। सरकार का लक्ष्य किसानों के विकास के लिए योजनाएं तैयार करना है।

किसान विदेशी बाजार में बेच सकते है शहद

सीएम ने कहा कि मधुमक्खी से शहद के साथ वेनम भी मिलता है। ये भी इनकम का साधन है। अगर किसान इंटरनेशनल स्टैंडर्ड पर ध्यान दें तो किसान अपने शहद को विदेशी बाजार में भेज सकते हैं। मधुमक्खी कर्मयोगी के तौर पर काम करती है। सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने को प्रयासरत है।

गोशाला संचालकों को गोवंश के चारे के लिए चेक वितरित करेंगे सीएम नायब सैनी

दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री गीता ज्ञान संस्थानम जाएंगे, जहां गोशाला आयोग के अध्यक्ष के साथ चेक वितरण समारोह में शामिल होंगे। इस मौके पर गोशाला संचालकों को गोवंश के चारे के लिए चेक वितरित करेंगे। इससे गोशालाओं को मजबूती मिलेगी।

लाडवा जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी

शाम को मुख्यमंत्री लाडवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लेंगे।

ये भी पढ़ें : हरियाणा में खेल कोटे के तहत जल्द होगी भर्ती