Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पति के तीसरी शादी करने से आहत महिला ने फंदा लगाया, मौत

0
111
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पति के तीसरी शादी करने से आहत महिला ने फंदा लगाया, मौत
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में पति के तीसरी शादी करने से आहत महिला ने फंदा लगाया, मौत

15 दिन पहले हुई थी चंडीगढ़ वासी राजकुमार के साथ शादी
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अपने पति द्वारा तीसरी शादी करने से परेशान थी, जिस कारण उसने यह जानलेवा कदम उठाया। 6 महीने पहले ही दोनों की दूसरी शादी हुई थी। अब आरोपी तीसरी महिला से शादी करने की फिराक में था।

उमरी गांव की रहने वाली कमला देवी के मुताबिक, 24 जनवरी को उसकी बेटी पूजा (28) की शादी चंडीगढ़ के रहने वाले राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार लगातार किसी दूसरी महिला से शादी करने के लिए उसकी बेटी को टॉर्चर कर रहा था। 26 मई को राजकुमार उसकी बेटी पूजा को उनके घर के बाहर छोड़कर चला गया था। इस वजह से उसकी बेटी काफी परेशान थी। 7 जून की सुबह पूरा परिवार शाहाबाद में अपनी रिश्तेदारी में भंडारे में जाने की तैयारी कर रहा था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इस दौरान पूजा को उसके पति के 8 जून को किसी अन्य महिला से शादी करने की सूचना मिली। परेशान होकर उसने कमरे में बैठकर अपने पति को फोन किया, जिसके बाद पूजा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उन्होंने पूजा से दरवाजा खुलवाने की काफी कोशिश की, मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उन्होंने दरवाजा खोला तो पूजा ने चुन्नी के साथ पंखे पर फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने तुरंत पूजा को नीचे उतारा और उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां से पूजा को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। 7-8 जून की रात को पूजा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

थाना सदर थानेसर के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आज चंडीगढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोनों की हुई थी दूसरी शादी, अब तीसरी शादी करना चाहता था राजकुमार

करीब 11 साल पहले मृतका पूजा की पहली शादी बनूड़ (पंजाब) में हुई थी। कुछ महीने पहले उसके पहले पति की डेथ हो गई थी। अब जनवरी में पूजा की दूसरी शादी राजकुमार के साथ की थी। ये राजकुमार की भी दूसरी शादी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार अपनी पत्नी पूजा को छोड़कर तीसरी शादी करने की फिराक में था। इससे आहत होकर पूजा ने सुसाइड कर लिया।

यह भी पढ़े : हरियाणा में लू ने किया बेहाल, पारा 45 डिग्री के पार, रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं