Punjab News : कांग्रेस और भाजपा ईमानदारी से काम करती तो देश बेमिसाल तरक्की करता : मान

0
87
Punjab News : कांग्रेस और भाजपा ईमानदारी से काम करती तो देश बेमिसाल तरक्की करता : मान
Punjab News : कांग्रेस और भाजपा ईमानदारी से काम करती तो देश बेमिसाल तरक्की करता : मान

कहा, इन राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को संकीर्ण, क्षेत्रीय, भाषाई, सांप्रदायिक और अन्य आधारों पर बांटा

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश व देश की रिवायती पार्टियों पर जमकर निशाना साधा है। मान ने कहा कि भारत की आजादी के बाद ज्यादात्तर समय इन्हीं दो पार्टियों ने सत्ता संभाली है। यदि ये दोनों पार्टियां ईमानदारी से काम करती तो हमारा देश आज बेमिसाल तरक्करी कर गया होता। मुख्य मंत्री ने कहा कि इन राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को संकीर्ण, क्षेत्रीय, भाषाई, सांप्रदायिक और अन्य आधारों पर बांटा, जिसके कारण राज्य एक-दूसरे के साथ टकराव की स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि इन लोगों का एकमात्र उद्देश्य ऐसे गलत कार्यों के माध्यम से राजनीतिक सत्ता हासिल करना है, जिसने देश और राज्यों को अपूरणीय नुकसान पहुंचाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि ये पार्टियां देश के लोगों को आपस में लड़ाने का काम बंद कर दें तो हमारा देश किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू सकता है।

मान ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

दोनों पार्टियों के गलत इरादों का उदाहरण देते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि यदि मोदी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को खत्म कर सकते हैं, जैसा कि उनके मीडिया द्वारा प्रचारित किया जा रहा है, तो फिर उन्हें पंजाब और हरियाणा के बीच सौहार्दपूर्ण स्थिति सुनिश्चित करने से कौन रोक रहा है?

दोनों प्रदेश केंद्रीय अनाज पूल में 70 प्रतिशत योगदान दे रहे

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों का रिश्ता भाइयों जैसा है और ये केंद्रीय अनाज पूल में 70 प्रतिशत से अधिक योगदान देते हैं, लेकिन पिछले वर्षों में पंजाब और हरियाणा में सत्ता संभालने वाली इन दोनों पार्टियों ने दोनों राज्यों के बीच मतभेद पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके आड़ में वे सत्ता का आनंद ले रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दोनों राज्यों में कई चीजें समान होने के बावजूद ऐसी ताकतें हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक रहती हैं कि दोनों राज्य पानी जैसे मुद्दों पर एक-दूसरे से लड़ते रहें।

ये भी पढ़ें : Chandigarh News : पंजाब के हितों से समझौता नहीं करेंगे : अमन अरोड़ा