Himachal: मंडी में भारी बारिश, फिर फटा बादल, मलबे में दबी गाड़ियां 3 लोगोंं की मौत

0
118
Himachal
Himachal: मंडी में भारी बारिश, फिर फटा बादल, मलबे में दबी गाड़ियां 3 लोगोंं की मौत
  • वर्षाजनित हादसों में मारे गए 3 लोगों में एक महिला

Himachal Weather Today Update, (आज समाज) शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर खराब मौसम ने तबाही मचाई है। सोमवार रात को मंडी जिले में भारी बारिश के साथ ही बादल फटने से शहर और आसपास के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार मंडी सिटी के जेल रोड़ में 3 लोगों की पानी में बहने से मौत हो गई है। इनमें से एक महिला का शव मलबे में दबी गाड़ियों के बीच में फंसा पाया गया है। आज सुबह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) जेल रोड पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

सोमवार देर रात फटा बादल

बताया जा रहा है कि मंडी में सोमवार देर रात भारी बारिश के बाद बादल फटने की घटना हुई। बादल फटने के बाद पहाड़ों से आए मलबे में कई गाड़ियां दब गई और खिड़कियां तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला गया। कई वाहन पानी के बहाव में बह गए हैं। घरों में मलबा घुस गया है और कई लोग अंदर ही फंस गए हैं। 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अस्पताल व कई रिहायशी इलों में बारिश ने कहर बरपाया है। अभी भी जिले मेें बारिश है जिससे राहत कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ब्यास के अलावा अन्य नदियां उफान पर, लोग सहमे 

वर्षाजनित हादसों में सोमवार रात को एक महिला समेत जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें अमनप्रीत सिंह उर्फ सनी, दर्शन सिंह की पत्नी सपना और बलबीर सिंह के रूप में हुई है। एक व्यक्ति घायल है। सुबह प्रशासनिक अधिकारी और सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ब्यास के अलावा अन्य खडड व नदियां उफान पर हैं जिसके कारण लोग सहमे हुए हैं।

चंडीगढ़-मनाली, मंडी-जोगिंदरनगर फोर-लेन बंद किया

लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली और मंडी-जोगिंदरनगर फोर-लेन सड़कें बंद कर दी गई हैं। पठानकोट-मंडी मार्ग पर भी पधर से मंडी तक विभिन्न जगहों पर लैंडस्लाइड हुआ है। प्रशासन ने मौसम विभाग के अलर्ट के बाद मंडी सदर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान आज बंद रखने का निर्णय लिया है। आज के लिए भी मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंडी उप-मंडल के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यह भी पढ़े : Haryana Weather Update: हरियाणा के 5 जिलों में बारिश