Weather Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

0
72
Weather Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Weather Update : देश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

कई राज्यों मे मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश के साथ लैंड स्लाइडिंग का कहर

Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : इस बार देश में मानसून का आगमन न केवल समय से पहले हुआ बल्कि यह सामान्य से ज्यादा एक्टिव भी है। अभी तक देश में ज्यादात्तर हिस्सों में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की जा रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज और आने वाले कुछ हिस्सों में मुसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। जिससे साफ है कि मानसून आने वाले दिनों में आफत लाने वाला है। वहीं मैदानी एरिया में जहां नदियां खतरे के निशान के पास या फिर ऊपर बह रहीं हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन ने भी सरकार और लोगों की परेशानी बड़ा दी है।

बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे यूपी, राजस्थान

पिछले कई दिन से जारी बारिश के चलते यूपी के अधिकांश जिलों में नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे को भांपते हुए आज यूपी के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर पानी लोगों के घरों में घुस चुका है। यही हालात राजस्थान के भी हैं। यहां पर भी बारिश ने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। सड़कें दरिया बनी हैं और कॉलोनियों व घरों में पानी घुस गया है। राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। पानी में घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

हिमाचल और उत्तराखंड में दर्जनों मार्ग अवरुद्ध

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 307 सड़कें और उत्तराखंड में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 59 सड़कें बंद हैं। हिमाचल के ज्यादात्तर डैम में पानी निश्चित मात्रा से ज्यादा हो चुका है। जिसके चलते आज पौंग डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना के चलते पंजाब में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि पंजाब में पहले ही सतलुज दरिया का जल स्तर सामान्य से दोगुना हो चुका है। जिससे उसका पानी साथ लगते स्थानों में घुस चुका है। उत्तराखंड के उधमपुर जिले के बाजपुर इलाके में इंदिरा कॉलोनी में पानी भर गया है। राहत और बचाव के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें : Shibu Soren Passed Away : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन