Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में तेज बारिश के आसार

0
191
Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में तेज बारिश के आसार
Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में तेज बारिश के आसार

अन्य जिलों में भी मौसम रहेगा खराब, हल्की व मध्यम बारिश की संभावना
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 10 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मानसून की सक्रियता का आज अंतिम दिन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ लगातार आ रही हैं। इससे राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक रहेगी।

प्रदेश में अब तक 39 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 185 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्यत: यहां 133.2 एमएम बारिश होती थी। इस बार प्रदेश में 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए सीईटी एडमिट कार्ड