Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Mother Passes Away: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन

0
82
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Mother Passes Away: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Mother Passes Away: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मां का निधन

पीलिया की बीमारी से जूझ रही थीं नीलम चौधरी
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Mother Passes Away, (आज समाज), चंढीगढ़: मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मां का निधन हो गया। नीलम चौधरी लीवर की बीमारी से जुझ रही थी। दिल्ली के द्वारका स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को नीलम का अंतिम संस्कार नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया।

इसमें सपना चौधरी, उनके पति वीर साहू और परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे। मां की मौत से परेशान और दुखी सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी ब्लैक कर दी है। नीलम चौधरी लंबे समय से लीवर संबंधी दिक्कतों से परेशान थीं। डॉक्टर लीवर ट्रांसप्लांट की संभावना पर विचार कर रहे थे, लेकिन संक्रमण बढ़ने से हालत और खराब हो गई।

संघर्ष के दिनों में मां बनी सबसे बड़ी ताकत

सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें धमकी मिली थी, तो मां नीलम ने 15 दिन तक घर में छिपाकर रखा था। संघर्ष के दिनों में भी वे बेटी की सबसे बड़ी ताकत बनीं। नीलम चौधरी नजफगढ़ की दुर्गा विहार कॉलोनी में रहती थीं। 2020 में जब सपना चौधरी ने शादी की थी, तब इसकी पुष्टि भी नीलम ने मीडिया से की थी।

सपना चौधरी ने 2020 में वीर साहू से की थी शादी

सपना हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ शादी के चलते भी सुर्खियों में रहीं थीं। वीर साहू ने फेसबुक पर खुलासा किया था कि उनकी शादी सपना से हो गई है और सपना एक बेटे की मां भी बन गई हैं। 24 जनवरी 2020 को दोनों ने गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी की थी।

3 साल पहले सोशल मीडिया पर उड़ी थी सपना की मौत की अफवाह

3 साल पहले सोशल मीडिया पर सपना की मौत की अफवाह उड़ी थी। इसमें कहा गया कि सिरसा में हुए एक सड़क हादसे में सपना की जान चली गई है। यह खबर आते ही उनके घरवाले और फैंस परेशान हो उठे थे।