Haryana News: आज दिल्ली जाएंगे हरियाणा के विधायक

0
63
Haryana News: आज दिल्ली जाएंगे हरियाणा के विधायक
Haryana News: आज दिल्ली जाएंगे हरियाणा के विधायक

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में देखेंगे लोकसभा इंटरनेट की कार्यवाही, सीएम भी पहुंचेंगे अपनी कैबिनेट के साथ
Haryana News, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के विधायक आज लोकसभा इंटरनेट की कार्यवाही देखने के लिए दिल्ली जाएंगे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण भी मौजूद रहेेंगे। इसके अलावा हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ दिल्ली रवाना होंगे। सभी विधायक और मंत्री लोकसभा इंटरनेट की कार्यवाही देखेंगे। इससे पहले विधायकों के दौरे से पहले मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ने नई दिल्ली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे लोकसभा भी गए। कांग्रेस के राज्य में 37 विधायक हैं। इनमें से कुछ के लोकसभा की कार्यवाही देखने जाने की संभावना नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को भी भेजा न्योता

हालांकि लोकसभा की कार्यवाही देखने का निमंत्रण में विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों को दिए जाने की सूचना है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरिवन्द्र कल्याण ने बताया कि विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे। स्पीकर ने बताया कि इस दौरे को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनेक मंत्रियों व विधायकों से बातचीत की है। उन्होंने इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाया है।

18 दिसंबर से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन 18 दिसंबर से शुरू होगा। उससे पहले लोकसभा में सदन की कार्यवाही का ये कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरियाणा सरकार से मिले प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर (गुरुवार) से शुरू होगा और फिलहाल ये तीन दिन का सत्र रहेगा जो 18 दिसंबर के अलावा 19 और 22 दिसंबर को रहेगा। हालांकि सत्र की अवधि का अंतिम फैसला बिजनेस एडवायजरी कमेटी की बैठक में होगा।