- पंचकूला में तीन दिन तक आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
- 25 सितंबर से लाडो योजना के तहत मिलेंगे 2,100 रुपए
Today Haryana Day, (आज समाज), चंडीगढ: हरियाणा का आज स्थापना दिवस है जिसे सरकार धूमधाम से मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में पंचकूला में तीन दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि एक नवंबर 1996 को प्रदेश का गठन हुआ था। राज्य की सैनी सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के हित में लिए गए कुछ फैसले आज राज्य की स्थापना दिवस से लागू होंगे। इन फैसलों में पेपरलेस रजिस्ट्री भी शामिल है। वहीं 25 नवंबर से आटो ´म्यूटेशन की प्रक्रिया की राज्य में शुरुआत होगी।
आज से लागू होंगे चार बड़े बदलाव
सूत्रों के अनुसार आज से हरियाणा में चार बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सरकार द्वारा लिए गए फैसलों में राज्य की महिलाओं के हित में शुरू की गई लाडो लक्ष्मी योजना भी इनमें शामिल है। इस स्कीम के तहत हर महीने पात्र मंहलाओं को 2100 रुपए मिलेंगे। 25 सितंबर से पात्र महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आज से पेपरलेस रजिस्ट्री (Paperless Registry) की व्यवस्था लागू होगी जाएगी।
25 सितंबर से मंहलाओं को प्रति माह मिलेंगे 2100 रुपए
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसी सप्ताह गुरुवार को घोषणा की कि राज्य की पात्र महिलाओं को 25 सितंबर से नई कल्याणकारी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपए प्रति माह मिलने लगेंगे। सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। 23 वर्ष और उससे अधिक आयु की अविवाहित और विवाहित महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रति 2,100 रुपए के लिए पात्र होंगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए निर्धारित
मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने मार्च में हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान पेश किए गए 2,05,017 करोड़ रुपए के अपने पहले बजट में इस पहल (दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना) का अनावरण किया था। विभिन्न कल्याणकारी उपायों के अलावा मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं।
ये भी पढ़ें : Haryana News: राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में भरी


