Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने किया 5 समितियों का गठन

0
122
Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने किया 5 समितियों का गठन
Haryana News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने किया 5 समितियों का गठन

अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण खुद संभालेंगे नियम समिति की कमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्दर कल्याण ने विधानसभा की पांच समितियों का गठन किया है। नियम समिति की कमान खुद संभालेंगे। आवास समिति में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढा को पदेन सभापति बनाया गया है। याचिका समिति में घनश्याम दास को सभापति और गीता भुक्कल शकुंतला खटक परमवीर सिंह भगवान दास लक्ष्मण सिंह यादव तेजपाल तंवर हरिंदर सिंह और आदित्य देवीलाल को सदस्य नामित किया गया है।

नियम समिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डॉ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, विधायक घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेंद्र चतुर्भुज अत्री और अर्जुन चौटाला को सदस्य मनोनीत किया गया है।

अधीनस्थ विधान समिति में सभापति की जिम्मेदारी संभालेंगी कृष्णा गहलावत

आवास समिति में विधायक घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा और पूजा सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे। अधीनस्थ विधान समिति में सभापति की जिम्मेदारी कृष्णा गहलावत को सौंपी गई है। घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, रघुबीर तेवतिया, सुनील सतपाल सांगवान, कंवर सिंह, मनदीप चट्ठा, विकास सहारण और हरियाणा के महाधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है। विशेषाधिकार समिति में विधायक मूलचंद शर्मा को सभापति और चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, प्रमोद कुमार विज, राम करण, रणधीर पनिहार, अर्जुन चौटाला को सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : आज रिटायर होंगे आईएएस अधिकारी अशोक खेमका, रॉबर्ट वाड्रा की डीएलएफ लैंड डील रद्द कर आए थे चर्चा में

ये भी पढ़ें : हरियाणा में चल रहा तलाक का फर्जी खेल