Gurugram News : कार्यकर्ताओं को संगठित करना ही मेरा लक्ष्य व प्राथमिकता: पवन यादव

0
151
Organizing the workers is my goal and priority Pawan Yadav
गुरुग्राम भाजपा कार्यालय में बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव का स्वागत करते वजीराबाद मंडल अध्यक्ष पवन यादव।
  • वजीराबाद मंडल अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष और बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव का आभार जताया

(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा गुरुग्राम विधानसभा के वजीराबाद मंडल अध्यक्ष पवन यादव ने मंडल के पदाधिकारियों के साथ जाकर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव का आभार जताया। उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्प गुच्छ देकर उनका धन्यवाद किया। इस दौरान कमल यादव को मंडल अध्यक्ष पवन यादव ने सभी को मिठाई भी खिलाई और शुभकामनाएं दीं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और सभी के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने सभी को पार्टी के लिए मजबूती और निष्ठा से काम करने की सलाह दी।

पवन यादव ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी दी है, वह उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के योग्य मार्गदर्शन में पूरी ईमानदारी से निभाने को अग्रसर होंगे। पवन ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करना ही उनका लक्ष्य रहेगा। पवन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वह पूरी टीम के साथ ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वजीराबाद मंडल से महामंत्री अनुपमा श्रीवास्तव, अमित चावला, मंडल उपाध्यक्ष अरुण रैली, प्रेम सागर शर्मा, सुनीता शर्मा, मंडल सचिव अजीत यादव, सुषमा अग्रवाल, कार्यालय सचिव कुलदीप चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य योगेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Gurugram News : भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन ने लांच किया संस्था का कैलेंडर