Gurugram News : मोदी सरकार का कार्यकाल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : विरेन्द्र यादव

0
118
Gurugram News : मोदी सरकार का कार्यकाल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा : विरेन्द्र यादव
फर्रुखनगर मंडल में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विरेंद्र यादव।

(Gurugram News) गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री विरेंद्र यादव ने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल श्रवण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए विरेन्द्र यादव ने कहा कि कुर्सी वही है सिर्फ व्यक्ति बदला है, जिसने देश को बदला है। विश्व में पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है और कांग्रेस की बैंड बज रही है।

कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

विरेन्द्र यादव रविवार को फर्रुखनगर मंडल में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान, मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, बीरबल सैनी चेयरमैन नगर पालिका, जयंती जाटव, मंडल महामंत्री शिवचरण, रामवीर यादव, मोतीलाल वर्मा, प्यारेलाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दौलत राम समेत कई लोग मौजूद रहे।

विरेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास पांच साल का नहीं बल्कि पचास साल का विजन है मोदी सरकार का यह कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। अनिल सैनी मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरद्वार और धार्मिक जागरण के रहे हैं। इन 11 सालों में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्त का बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गए हैं।

यह भी पढ़े : Gurugram News : भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में विकास का इतिहास रचा : सुरेश यादव