(Gurugram News) गुरुग्राम। वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास के लिए स्वर्णिम रहा है। भाजपा सरकार ने 11 वर्षों में विकास का इतिहास रचा है। सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा अभूतपूर्व विकास कराने का प्रतिफल रहा है कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह पीएम मोदी सरकार की महान उपलब्धि है।
भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव और कामयाबी प्राप्त हुई
सुरेश यादव ने कहा कि 2014 में जब पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली तब भारत दुनिया की 11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था था, जबकि आज भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव और कामयाबी प्राप्त हुई है। देश के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सुरेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 11 साल में भारत की आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर प्रगति की है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, डीबीटी, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत ने विकास की इस यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पीएम मोदी का कार्यकाल संकल्प, साधना और समर्पण का रहा
सुरेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल संकल्प, साधना और समर्पण का रहा है। 26 मई 2014 को शुरू हुई यह यात्रा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रही। इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण हुआ, जबकि जल जीवन मिशन के तहत 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल से जल का कनेक्शन प्रदान किया गया।
महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहा, जिसमें 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी 28 फीसदी बढ़ी। आयुष्मान भारत योजना ने 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया।
सुरेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी की यह विकास यात्रा अभी और भी तेज गति से जारी है। पीएम मोदी भारत को विकसित बनाने का संकल्प लेकर लगातार मजबूत कदम उठा रहे हैं। सुरेश यादव ने कहा कि हरियाणा में भी बीजेपी सरकार ने विकास का इतिहास रचने का काम किया है।
और इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैबिनेट की महत्वपूर्ण भूमिका है। दक्षिण हरियाणा के लोकप्रिय नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का विकास में अहम योगदान है। उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र और गुरुग्राम के साथ पूरे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़े : Jind News : बारिश ने भीष्ण गर्मी तथा उमस से दिलाई राहत