गुरदासपुर : पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

0
457

गगन बावा, गुरदासपुर :
भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में एकत्रित होकर नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर परमिंदर सिंह गिल ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही ऐसी हरकतें करता आ रहा है। पाकिस्तान हमेशा विभिन्न वर्गों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे लोग अन्य देशों में भी अमन शांति भंग करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे शरारती तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है।