Gujarat Board Results 2025 : गुजरात बोर्ड द्वारा जल्द ही अपना परिणाम जारी करने की सम्भावना

0
87
Gujarat Board is expected to release its results soon
गुजरात बोर्ड ।

Gujarat Board Results 2025 : अगर आपने भी बोर्ड की परीक्षा गुजरात बोर्ड से दी है और इंतज़ार में बैठे हो अपने परिणाम के तो आपको बता दे की गुजरात बोर्ड अब कभी भी अपना परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद आप गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gseb.org.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। तो सभी छात्रों से अनुरोध है की वो अपनी नज़र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बनाये रखे।

कैसे चेक करे अपने रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले gseb.org या gseb.org.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद छात्र होमपेज GSEB 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
  • फिर आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डाल सकते हैं।
  • यही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • फिर आप रिजल्ट को आसानी से सिस्टम में सेव कर सकते हैं।

गुजरात बोर्ड से जुड़ी अहम बातें

आपको बता दें कि गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 5.30 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा के लिए 87 जोन और 989 केंद्र बनाए गए थे। यहां पास होने के लिए छात्रों को हर विषय और ओवरऑल में कम से कम 33 फीसदी अंकों की जरूरत होगी। इससे कम नंबर मिलने पर उन्हें फेल माना जाएगा।

असफल छात्रों के लिए क्या होगा विकल्प

अगर आप गुजरात बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं तो छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। ऐसी स्थिति में आपके पास कंपार्टमेंटल परीक्षा का विकल्प उपलब्ध रहेगा। इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। बोर्ड से जुड़े कुछ सूत्रों के मुताबिक रिजल्ट 11 मई 2025 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।