सोने चांदी की कीमतों में आई फिर गिरावट, जानिए क्या है दाम Gold-Silver Price Today 7 April 2022

0
312
Gold-Silver Price Today 7 April 2022
Gold-Silver Price Today 7 April 2022

Gold-Silver Price Today 7 April 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Gold-Silver Price Today 7 April 2022 : सोने चांदी की कीमतों में आज वीरवार को फिर से मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 51,586 रुपए पर आ गई जबकि चांदी के दाम में 0.05 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,275 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक फेडरल रिजर्व की मार्च की बैठक के कुछ मिनटों के बाद अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे मुद्रास्फीति से निपटने के लिए आक्रामक रुख का संकेत मिला, जिससे सुरक्षित-हेवन धातु की अपील में सेंध लगी।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें Latest Gold Price

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग (Gold Silver Price Down Today)

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Gold-Silver Price Today 7 April 2022

Read Also : CNG की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, 5 दिन में हुआ 9.1 रुपए का इजाफा CNG Price Today 7 April 2022

SHARE