पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,033 नए केस आए सामने Corona Update Today 7 April 2022

0
310
Corona Update Today

Corona Update Today 7 April 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली :

Corona Update Today 7 April 2022 : देशभर में कोरोना के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पर वहीं आज फिर इस संख्या में मामूली कमी आई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,033 नए केस सामने आए हैं। वहीं मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि साप्ताहिक और दैनिक सकारात्मकता दरों में भी लगातार गिरावट आई है।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से 43 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,21,530 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सक्रिय केसलोएड अब भारत के कुल सकारात्मक मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update Today 7 April 2022
Corona Update Today 7 April 2022

देश का रिकवरी रेट 98.76 फीसदी पर पहुंच गया है। बुधवार को देश में कोरोना के 1,086 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को 795 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 11,639 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Corona Update Today 7 April 2022

Read Also : CNG की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, 5 दिन में हुआ 9.1 रुपए का इजाफा CNG Price Today 7 April 2022

SHARE