Ganesh Visarjan: देशभर में ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की विदाई

0
55
Ganesh Visarjan: अनंत चतुर्दशी पर देशभर में गणपति बप्पा की ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई
Ganesh Visarjan: अनंत चतुर्दशी पर देशभर में गणपति बप्पा की ढोल-नगाड़ों के साथ विदाई

Ganesh Visarjan-2025, (आज समाज), नई दिल्ली: गणेशोत्सव का आज अंतिम दिन है और अनंत चतुर्दशी के मौके पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना व गुजरात सहित देशभर में गणपति बप्पा की ढोल-नगाड़ों व जयकारों के बीच विदाई की गई। कई जगह इस समय भगवान की प्रतिमाओं के विसर्जन का काम चल रहा है। समुद्र, कृत्रिम झीलों, जलाशयों आदि में विसर्जन किया जा रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात में इस त्योहार पर भारी भीड़ होती है।

मुंबई : लालबागचा राजा की शोभायात्रा निकाली गई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गणपति विसर्जन पर खासी भीड़ रहती है। देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुंबई में गणपति बप्पा के सबसे लोकप्रिय पंडाल लालबागचा राजा की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

नागपुर : नागपुरचा राजा की आरती के बाद जुलूस निकाला

चौतरफा गणपति बप्पा मौरेया, अगले वर्ष तु जल्दी आना की गंूज थी। परंपरा के मुताबिक विसर्जन के लिए भगवान की मूर्ति को गिरगांव चौपाटी ले जाया गया। नागपुर में आज नागपुरचा राजा की भव्य मंगल आरती के बाद गणपति की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला गया। यहां भी जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हैदराबाद : 69 फीट ऊंची मूर्ति विसर्जित की 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार देर रात भी गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शहर के खैरताबाद स्थित हुसैन सागर झील में आज 69 फीट ऊंची मूर्ति विसर्जित की गई। सुबह पहले ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए। प्रतिमा को ट्रक पर रखा गया था। इस दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

गुजरात : सूरत में 4000 से ज्यादा प्रतिमा का विसर्जन

गुजरात में सूरत में भी अनंत चतुर्थी पर गणेशोत्सव की धूम रही। पुलिस के अनुसार यहां 4 हजार से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन किया गया। कई बड़ी क्रेन से गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वहीं मुंबई में 1.80 लाख से अधिक गणेश की मूर्तियां विसर्जित की गईं। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 21,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मुंबई में धमाकों की धमकी को देखते हुए ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें : अनंत चतुर्दशी आज, भगवान विष्णु के अनंत रूपों की करें पूजा