Former Minister Krishnalal Panwar, पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार : पूर्व मंत्री पंवार

0
565
Former Minister Krishnalal Panwar
Former Minister Krishnalal Panwar
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
Former Minister Krishnalal Panwar: भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार है। इसलिए सभी कार्यकर्तााओं को मिलजुलकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाना है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे विश्व में राष्ट्र के स्वाभीमान को जगाया है और बढ़ाया है। यही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। यही नही इसके कार्यकर्ता भी इसका पालन करते हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश की संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। Former Minister Krishnalal Panwar

देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली

देशभर में जिस तरह से विकास कार्यो के बलबूते पर भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। हम सबको चाहिए कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए काम करें। भारत जनता पार्टी एक परिवार की भांति मानकर इसकी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। यही एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति के माध्यम से सेवा की भावना से आगे बढ़ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और उनकी स्पष्ट नीतियों से ही विदेशों में भारतीय विदेश नीति की प्रशंसा की जा रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश भी वर्चुअल माध्यम से सुना गया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। Former Minister Krishnalal Panwar

यात्रा में ये लोग रहे शामिल

इस मौके पर पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविंद्र मराठा, पूर्व जिला महामंत्री रामेहर मलिक, मंडल अध्यक्ष सोमबीर मलिक, राजिंद्र भादड़, देवी सरपंच, थर्मल मंडल महामंत्री विक्की भादर, सुरेंद्र नोहरा, युवा मोर्चा जिला सचिव रमेश दरियापुर, रविंद्र टूरन, कपिल, राकेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश जागलान,  बलवान देशवाल,चाँद देसवाल, रिंकू लोहारी, थर्मल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष और मथुरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष इन सभी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल रहे। Former Minister Krishnalal Panwar

 

 

Read Also : नवरात्रि के दौरान किस दिन कौन सा रंग के कपड़े पहनने चाहिए 

Read Also : चैत्र नवरात्रि : अलग-अलग प्रसाद से होती है मां प्रसन्न Maa Durga Happy

Read Also : नवरात्रि : दुर्गा सप्तशती पाठ करने  के नियम Durga Saptashati

Connect With Us: Twitter Facebook